Wednesday, 19 February 2014

ऐसा
नही कि अब दर्द नहीं 
हाँ बस
अब समय बांध दिया है
उसके लिए

यूँही कभी
आना जाना उसका 
सबके सामने
सबका उसको
तुछ नज़रों से देख
घृणा करते है
मुझे बुरा लगा है ऐसा होना

कहती तो हूँ
ऐसे रहो जैसे
मैं रखूँ तुमको
तब आओ जब कोई
न हो पास
तब आओ जब कोई
न देखे
तब आओ जब भीड़ में
हूँ मैं
तब आओ जाओ सब
सो जायें
तब आओ जब सूरज
भागे
तब आओ जब चंदा
जागे

मैं तो
तुमसे हूँ ना
फिर तो मेरी बात भी मानो 

हाँ तुम
संग ही जीना है
कड़वा बहुत
पर तुमको पीना है

तुम बिन न
प्यास बुझती अब
तुम बिन
सब सुना लगता है
तुम रहो
दिल के कोने में
तुमसे मेरा
कोना कोना जचता है

भरा भरा सा
दिल मेरा
ख़ाली नहीं सुहाता है
तुम रहते हो तो सच
जीने में मज़ा भी आता है

जब से बढ़े हो
सीने में
लज्ज़त बढ़ी है 
जीने में
तुम होते हो
सब होता है
बिन तेरे
सुना जग सारा है

दर्द तू
सिर्फ दर्द नहीं
तू मेरे 
जीने का बहाना है
तू मेरे जीने का बहाना है……..
दिन
कुछ मीठे
कुछ खट्टे

जैसे
तुम और
तुम्हारी बातें ........

Sunday, 16 February 2014

फूल
महक, छुअन और
एहसास कुछ नही है
बस तुम हो

रात
चाँदनी, नमी और
कमी कुछ नही है
बस
तुम हो

वक़्त
आरज़ू, आज और
ख्वाब कुछ नहीं है
बस
तुम हो

ज़िन्दगी
बातें, दिन और
भविष्य कुछ नही है
बस
तुम हो

दिल
साँसे, जीवन और
ख़ुशी कुछ नही है
बस
तुम हो

मोहब्बत,
यादें, नज़ारे और
दुनिया कुछ नही है
बस
तुम हो

बस तुम हो….
मेरे इस
नीरस मन में
ख़ाली और
तन्हा घर में
मेहमां
बन आते हो तुम
धूप से चमकीले
आँखों को
चौंधियाते हो तुम

मैं
हाथों से
तुम्हें तन पर
मलना जो चाहूँ
छाव बन
छिटक जाते हो तुम

मेरी
गोध से पाँवो पर
कभी माँ के सर से
ग़ुलाब के फूलों पर
ठिठोली
करते हो तुम

मैंने
आँचल में जो
समेटना चाहा तुमको
महक बन
बिख़र जाते हो तुम
तुम
एहसास हो
हवाओं सा
तन को छू कर
बहका
जाते हो तुम

तुम्हें
कैसे भूलूं और
कैसे न याद करूँ

दूर
हो कर भी
पास हो तुम
हर पल बहते
साँसों में
प्यार भरी वो
सुवास हो तुम
मेरे
पास हो तुम......

Thursday, 13 February 2014

बहुत
दिल चाहता है
तुझसे
टूट कर मिलूं

पर ये
वक़्त का ज़हर
मुझे
मुझ-सा
होने नहीं देता……

Tuesday, 11 February 2014

मैंने
ज़िन्दगी
भर का साथ
माँगा था

उसने
घबरा कर
बदले में मुझ से
मेरी रातें माँग ली……