Monday, 30 September 2013

मैं
जो घुटन में हूँ
पर क्यूँ
घुटन में हूँ
मेरा मन
सदमे में जैसे
शांत सा
साँस टनों बोझ
लिए घिसट घिसट
रुक रुक कर
चलती है
इतने ज़ख्म लगे है
शब्दों को
गुज़रती है तो
छिल जाते है
गला भर आता है
लहू से
उगल दूँ ये ज़ख्म
या फिर
सी लूँ इन्हें
उगले से तो
अन्दर
शांति हो जाएगी
पर बहार ज़लज़ला
आ जायेगा
जो सी दिया तो
जानती हूँ
फिर उफन उफन
आएगा
निगल लूँ फिर
बात आबरू सी रहेगी
दफन .....

Saturday, 28 September 2013

तुम
नहीं कह सकते
कि मुझ से प्रेम है
बातों में उलझा
सकते हो बस
प्रेम में तुम क़सीदे
ही पढ़ो
मेरी आँखे
तुम कभी नहीं पढ़
सकते .....

Wednesday, 25 September 2013

कुछ किस्से
आसमा में
तारों के जैसे
झिलमिलाते रहते है
हाँ ...
कभी कभी जो
वक़्त के
बादलों से छिप
जाया करते है
पर याद की आंधी
उन्हें फिर से
रौशन कर देती है
जहाँ ....
ये किस्से
तुम से चाँद जैसे
और मेरे जैसी चाँदनी
की तरह .....
हम दोनों से मिल
जगमगाते रहते है……
नींद के द्वार
पर खड़ी
आँखे आँसू
बहाती है
उन्हे समझ
का आँचल
थमा कर
इंतज़ार का
कुछ और
वक़्त
मांग लेती हूँ…
मैं ….

Friday, 20 September 2013

दफन 
कर दो
की अब 
साँस
लेना भी गुनाह
लगता है
अपने 
ख्वाबो को
रोज़ मरते
नहीं देख
सकती 
मैं .......
कभी वक़्त
मिले तो
मेरे बारे में
भी सोच लेना ....

जो फूल
तुमने कुचल दिए
उनके चाहने वालो के 
बारे में भी सोच लेना

तुमने कितनी 
मजबूरियों की 
दुहायी दी
जीते जी जिसे 
दफना दिया
उस ‘’जान’’ के 
बारे में भी सोच लेना

उस वक़्त को
तुमने दोषी बना दिया 
मेरे तडपते, 
बिलखते गुज़रे
उस हर पल के 
बारे में भी सोच लेना

तुमने सुनाई 
दुनिया दारी 
की दलीले तमाम
कभी मेरी तरफ 
से भी पैरवी कर 
के भी देख लेना

छन से बिखरना 
किसे कहते है
मेरे बिखरे सपनो
के टुकड़ो को 
गिन के भी देख लेना

तुमने की शुरुआत 
और बीच सफ़र 
में लौट लिए
तुम भी कभी 
अपने घर को आग 
लगा के भी देख लेना

मैं परायी लगी 
इसलिय पल में 
बदल गए ?
कभी आईने में 
खुद से ये सवाल 
कर के भी देख लेना.....