तुझसे मिल
चाहत ने फिर सर
उठाया है
तेरी
नज़र कि छाव पा कर
मौहब्बत का फूल
मुस्कुराया है
प्यासी
चली थी
सहरा में जैसे
तेरे
काफ़िले में आ कर
दिल को सुकूं आया है
चुभन थी
साँसों में,
तेरे हाथों को छू कर
न जाने
ये कैसा करार आया है
बिखरे
ख्वाब बटोर लायी थी
तूने
गले लगा कर
उनका हार मुझे पहनाया है
तू मिला
रौशनी सा ऐसे
लगता है मेरे
दर पे खुदा आया है ……….
तेरी
मोहब्बत की
प्यास लिए
चलते रहे, फिरते रहे
थक
गए कभी
कभी हार कर रो लिए
इंतज़ार की धुप में
जलता रहा बदन
छाव की
तलाश में सहरा से
सहरा चले
पर
लगता है
ये प्यास अब
नहीं मिटेगी
कोई आये
ज़हर दे दें मुझको
तेरी
मोहब्बत की
प्यास लिए ही
अब मरने दे मुझको ……….
प्रेम
सुगन्ध से जन्मे
तुम भी मैं भी
पर
न जाने क्यूँ
एक रंग में न
रंग सके
तुम
और मैं
हम न हो सके ……..
मेरी
तमन्नायें
कुछ ऐसी हैं
जहाँ
रास्ते नहीं
वहीँ मंज़िले चाहती हैं…….
एक
फ़ितूर
जन्मा
तेरे मेरे बीच
जो हवाओं में
ज़हर घोल रहा है
मैं घुट रही हूँ....
लगता है..
बस ख़त्म हो जाऊँगी....
वो
कुछ पल
जो कमज़ोर थे
उन पलों में जो साथ रहा
अब वही याद आता है
साथ पुराना था
पर इस बार मिला
तो नया लगा
वो सवेरा सा मोहक
काली बदली के
बाद चमकते सूरज सा
तन पर पड़ा और
मैं खिल उठी
पर
वो साथ
छलावा था
इतनी तेज़ चमक थी कि
आँखे चौंधया गयी और
वो नहीं देख सकी जो
देखना था, जानना था
आँखे भीगी है अब
दर्द से, तपिश से
जल गयी है
धोखे कि आग से
लहू उतर आता है
अक्सर दिल का
आँखों में
सुना था
दर्द में मिला साथ
सच्चा होता है
झूठ…….
सच्चा
कुछ नहीं
कुछ भी नहीं
न तुम सच
न तुम्हारा साथ……….