Tuesday, 22 April 2014

अब तुम बिन जीना है ....

अब
तुम बिन जीना है

कितना मुश्किल है
ख़ुद को ये समझाना
यकीन
कर पाना कि
तुम अब नहीं हो ……..कहीं नहीं हो

तुम
संग आने वाली
शामों का इंतज़ार
कहीं नहीं है

तुम से
होने वाली रातों का
सफर अब नहीं है

तुम से
मिल कर आने वाला
सूरज अब
कभी नहीं आयेगा

ये शामें
यूँही बुझती जायेंगी

ये रातें
यूँही तड़पती रहेंगी

सूरज
अपना सा मुँह
ले कर चला जायेगा

अब
जो तुम नहीं हो
तो सब बदरंग है

न शामों की
रंगीनियाँ लुभायेंगी

न रातों को
चाँदनी मुस्कुराएंगी

न सूरज अपने
होने पर इतरायेगा

मुझ से मिल कर ये
सब खाली हाथ लौट जायेंगे

अपने होने का
सब शोक मनायेंगे

मैं 
तुम बिन
सुनी आँखों से
हर दिन को अलविदा करुँगी
और तारीख़ों के
मायाजाल संग
ज़िन्दगी निर्वाह करुँगी

अब
जो तुम नहीं हो
न जाने
मैं कैसे जिया करुँगी ……

Monday, 21 April 2014

उस शाम
तुम्हारी आँखों में
दम तोड़ती मोहब्बत देखी

बुझते
दिन की लौ में
मेरी दम तोड़ती मोहब्बत
बहुत तेज़ नज़र आ रही थी

जैसे
अन्तिम 
साँसे लेती हो और
नब्ज़ तेज़ तेज़ चलती जाती हो

मैं उसकी
हर साँस को 
महसूस कर रही थी
उसकी तड़प, छटपटाहट, दर्द
उसकी घुटन
मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही थी

जैसे वो
माँग रही हो 
अपने लिए मुक्ति…
इस 
अलगाव से, खोने के डर से
ख़त्म होने के ख़ौफ़ से

मैं 
रो पड़ी और
अपने दिल को सम्भाल
तुमसे 
उस शाम विदा ली
फिर कभी न मिलने के लिए

शायद
यही मेरी मोहब्बत की
मुक्ति थी

उस शाम
मैंने ख़ुद को मार कर
अपनी मोहब्बत को जीवन दे दिया …….

Saturday, 19 April 2014

तेरा इंतज़ार ही बहुत है ….

तुम
तो नहीं
पर तुम्हारा
एहसास बहुत है

तुम्हारी
आवाज़ नहीं
पर तुम्हारी गूँज बहुत है

तुम
गुज़रे बस 
ख्यालों से मेरे
दिल में लगते मेले बहुत है

तुम्हारे
ज़िक्र का फ़कीर सा
दिन मेरा
तुम बिन 
कड़वी ये शाम बहुत है 

सोचो
तुम्हारा न होना भी
तुम्हारे होने-सा है
तुम रहो कहीं भी
तुम्हारी महक उड़ती बहुत है

मैंने
अलग किया जब-जब
खुद से ख्याल तुम्हारा
तुम्हारी याद 
उस पल आयी बहुत है

मेरे
लिए मेरी रूह भी
परायी निकली
जब देखा आईना तो
तुम्हारी ही
झलक आँखों में मिलती बहुत है

तुम
मिलो न मिलो
तेरा इंतज़ार ही बहुत है ……….

बस तू न मनायेगा…..

मैं
रूठती हूँ
बार बार ये सोच कर
कि शायद तू मुझे मनायेगा

खींच कर
बाँहों में अपनी
मुझे हँसी दिलायेगा

मैं
बिगड़ती ही जाऊँगी
बनावटी गुस्सा जताऊँगी
छूटने को तेरी पकड़ से
हल्का- हल्का छटपटाउंगी

तू
बाँध कर मेरे हाथों को
अपने हाथों में
लुहावने नाम दोहराएगा

पर
कितना वक़्त हुआ
मुझे रूठे हुए और
न तू आया न तेरी पुकार कोई
ठण्डी आहों से
भर आया दिल मेरा

मैं
भूल गयी थी
जैसे अक्सर
ख्यालों में यूँही भूल जाया करती हूँ
कि प्यार तो
मैं तुम्हें करती हूँ
ऐसे ही ख्याल रोज़ बुनती हूँ
कुछ पल
सोच कर मुस्कुरा लेती हूँ
और जब
कल फिर रुठने का
ख्याल मुझे आयेगा
मेरा मन
ख्यालों में यूँही गोते खायेगा

मैं ख़ुद ही
मान जाऊँगी हमेशा की तरहा
दिल खुद-बा-खुद बहल जायेगा
अफ़सोस
बस तू न मनायेगा

बस तू न मनायेगा………..

Tuesday, 15 April 2014

मोहब्बत
कि रोशनी संग
साथ चलना था हमें
प्रेम के अलाव संग साथ
जलना था हमें
न जाने कब
हम से तुम हो गए और
मैं अकेला रह गया
रौशनी बुझती रही और
अलाव भी ठण्डा हो गया

मुझे ख़बर थी
मौसम बदलेगा
मगर
बेमौसम हो जायेगा 
पता न था
बारिशें और हवाएँ
सैलाब में तब्दील हो गयी
बस अँधेरा हो गया
घोर,घना, काला अँधेरा

तुम संग
जलना था मुझे
अपने आशियाँ के
उजालों के लिए मगर
तुम वक़्त के पतंगों से
घबरा कर बुझ गए,
डर गए 
आँधियों के तेज़ बहाव से
बह गए समय के साथ

मैं ठिठुरती रही 
बचती रही
इसी उम्मीद में रही
कि फिर जलूँगी तुम संग
पर ये हो न सका
वक़्त का दीया
थमता गया

मैं 
तुम संग 
जल न सकी पर
तुम बिन 
बुझ जरूर गयी……..

प्यार खत्म हो जाता है…

लोग पूछते है
प्यार वक़्त के गुज़रते
ख़त्म क्यूँ हो जाता है

क्यूँ
वैसा नहीं रहता
जैसे वक़्त
शुरू होने से पहले था

क्यूँ
बदल जाता है, बिखर जाता है
दो प्यार करने वाले
एक वक़्त के
बाद अलग हो जाते है
उनके बीच का प्यार कहाँ
चला जाता है ……
कहाँ ??

इन 
सवालों पर
सोचा, फिकरा किया और
भूल गयी……..

नहीं 
जानती थी
एक दिन यही सवाल
वक़्त से परे 
मुझे जीना सिखायेंगे

ख़ुद
जब प्यार के झरोखों
संग बैठी, झूमी
उसकी बहती धारा में
हिलोरें लेती रही तब
लगता था 
ये सब यूँही ……..

यूँही
सदा के लिए ऐसे ही रहेगा
ये समय मुझ संग है
और इसके 
गुज़रते लम्हों को
मैं और तुम से निकल
हम……..
हम संग जियेंगे

पर
ये ख़्वाब था
जो हक़ीक़त कि
रात से निकल
सच के तेज़ उजाले संग
जल गया
सच्चाई कड़वी लगी
बहुत कड़वी …….
पर यही
मेरे ज़ख्म भरती रही
और जाना कि
प्यार
मैं और तुम से निकल जब
हम के आँगन में आता है
और समय कि धूप में
ज़िन्दगी के रास्तों पर नंगे
पाँव चलता है तब
एक कमज़ोर पक्ष
स्वतः ही
जलन और तीख़ी 
खार से घबरा कर
उलटा लौट जाता है

उस
घड़ी वो पक्ष अपने
पाँवों कि जलन और
उसके मरहम को ध्यान रख
सिर्फ अपना इलाज चाहता है

जबकि 
उसे इस बात कि 
ख़बर भी नहीं होती
की उसके साथ 
ज़िन्दगी कि धूप में
जलने वाला
कोई और भी था

ज़िन्दगी ने 
धूप और छाँव
बराबर हिस्से के साथ 
सभी को बाँटी और 
जब प्यार का घर बनाया 
तो अक्सर ये सोचा गया 
कि ''मेरे'' हिस्से कि धूप
''तुम'' रख लेना और 
छाँव ……. ''हमारी'' होगी

पर 
ऐसे कैसे?
धूप हिस्से कि तो छाँव भी
धूप बाँटी तो 
छाँव क्यूँ नहीं?

होता यही है
जब प्यार ज़िन्दगी के
गुज़रते पल गिनने लगता है
और थकने लगता है
वो भी तब
जब प्यार 
अकेला पल गिने तो 
सफ़र तन्हा हो ही जाता है

रोज़ 
हर दिन यूँ
अकेले धूप में 
नंगे पाँव चलना और
पल गिनना…….

साथ
तब छूट ही जाता है 
हम से ‘मैं और तुम’ का 
बँटवारा हो ही जाता है
और इस तरहा
प्यार का आँगन
सुना हो ही जाता है

प्यार खत्म हो ही जाता है………