Wednesday, 12 March 2014

ये सोच कर तुम्हें
सोचना बंद कर दिया
कहीं सोच भी
बेवफ़ा न हो जाये

अफ़सोस
इसका भी हाल तुम सा निकला
जाते जाते
अटक गयी ज़ेहन में…..

Tuesday, 11 March 2014

मेरी 
बनायीं गयी तस्वीरें
क़ैद है
बंद लिफ़ाफ़े में

जब कभी भी
अपने कमरे में बैठ
बीते कुछ
पल याद करती हूँ
ये लिफ़ाफ़ा
खुदबखुद खुल जाता है
और ये तस्वीरें
साँस लेने लगती है

इनकी साँसों की
आवाज़ इतनी गहरी है की
मैं अपनी
तन्हाई से उबर आती हूँ
अक्सर ये
तस्वीरें मुझसे पूछती है
क्यूँ नहीं
तुम हमें खुले में साँस
लेने देतीं
क्यूँ 
इस दुनिया को
हमसे महरूम रखा है........ क्यूँ

और
मैं हर बार
मुस्कुरा कर उनको
समझाती हूँ

तुम जो
परायी हो गयीं तो
मैं
किस के सहारे जियुँगी
तुम ही तो
अब मेरा जीवन हो
डरती हूँ
तुम्हें खोने से
तुम्हारे अलग़ होने से
इसलिए तो तुम्हें
सहेजती हूँ, समेटती हूँ
सजाती हूँ, रंग भरती हूँ
और मेरे यूँ कहते ही 
मेरी तस्वीरें 
मुझे बाँहों में भर लेती है.......
पीले 
पत्तो का मौसम जा चुका है
ख़ाली दरख़्त
खाली हाथ, सुने नैन लिए
सड़कों के किनारे
इन्हें कहीं नहीं जाना
कोई इन तक नहीं आता
इसलिए बस
बहार के इंतज़ार में खड़े है

दूर तक फैले सुने, तन्हां 
रास्तों पर
सूखी सूखी हवायें बिछी हुई है 
उस पर ये
उदास सा, उतरा उतरा सा दिन
बहुत ऊबता है

सोचती हूँ
इनकी सखी बन जाऊँ
इनके बीच रह जाऊँ
पर इतनी ख़ामोशी उड़ती है यहाँ
की दम घुटने लगता है
हार कर मैं
चल पड़ती हूँ मेरी
और इनके जैसी
बेगानी, उलझी, गहरी
गुमसुम खोयी सी राहों पर

इन संग
लौट चली हूँ मैं भी अब
अपनी ज़िन्दगी……

Monday, 10 March 2014

जैसे
कोई सुरंग है वक़्त कि
तेरे मेरे दरमियाँ
लम्बी ....... बहुत लम्बी
जिसके बीच
मज़बूत पारदर्शी
शीशे का दरवाज़ा लगा है
एक तरफ़ उसके तुम और
दूजी तरफ़ मैं हूँ
उलझन ये की
इस पर ताला
लगा है जो मेरी ओर है
पर उसकी चाबी
तुम्हारे पास है

कहो अब.......
ये दरवाज़ा कैसे खुले?
तुम इस
वक़्त की सुरंग के
उस तरफ़ से
इस ओर तक
मेरे पास तक कैसे आओगे?
मझे कैसे पाओगे?

कहो…….. क्या मुझे पा सकोगे ?

Saturday, 8 March 2014

बहुत शोर है यहाँ.....

बहुत शोर है यहाँ
बहुत ज्यादा
मैं कैसे वो आवाज़ सुन सकूँ
जो मेरे लिए है

कितनी ही देर कानों पर हाथ लगा
सब अनसुना करती रही
लेकिन
शोर इतना है की मेरी हथेलियों को
भेद कर मेरे कानों पर बरस पड़ता है
मष्तिष्क की हर नब्ज़ थर्राने लगी है
नसों में आक्रोश भर गया है

अज़ीब शोर है यहाँ
जलन, ईर्षा, द्वेष, अपमान का,
भेदभाव का शोर
धधकता, जलाता शोर
इस तरहा बढ़ता जाता है की
इच्छाशक्ति इस के प्रभाव से
क्षीण होती जाती है
कैसे सेहन करूँ?
किस तरहा निर्वाह करूँ?

कई बार निश्चय किया
आवाज़ उठाऊँ, परास्त कर दूँ
इन कर्कश स्वरों को
पर अपनों से युद्ध, जीतना
और शिकस्त देना आसान नहीं है

मन का एक कोना
रोता है, बिलखता है जो अक्सर
भय से, आश्चर्य से घटित हो रहे
सिलसिलेवार आघात पर चौंकता है

रोज़ सवाल उठता है
कैसे अपने ही
घातक प्रहार कर देते है मन पर,
ह्रदय पर, भावनाओं पर
जिसकी चोट सीधे आत्मा को लगती है
और जिसके ज़ख्म
गहरे बहुत गहरे होते जाते है
जो दुखते है, चुभते है और रिसते है

ये कैसा शोर और किस कारण
आपसी द्वेष, नासमझी या
आपसी प्रतियोगिता के कारण

अपनों का होना सहारा होना है या
इस प्रकार के बैर का होना
जैसे निर्थक, खोखला, बेमायने और
बेमतलब होना……..

इस शोर को ख़त्म करना है
प्रयत्न बहुत हुए अब तक पर
अब प्रण करना है
इस शोर में
अपनी आवाज़ को बुलन्द करना है

हाँ अब.........
सब को ख़ामोश करना है ………..

Wednesday, 5 March 2014

शाम होते ही
दिल घबराने लगता है
इन गुज़रते
पहरों को टाला नहीं जा सकता
और मुझसे
इनको गुज़ारा नहीं जाता

सोचती हूँ
काश ....... सब उलट हो जाये
रात भर
दिन के काम काज़ हो जायें
और दिन में
मैं कहीं गायब हो जाऊँ
दिन
गुज़ारा नहीं जाता और
ये रातें बीतती नहीं

पर ये सब
मुमकिन ही नहीं
मुझे ये रातें पसंद नहीं

काश
ये रातें इन २४ घंटों से
गायब हो जायें
या मैं
इन रातों से …….काश!!!!!