Sunday, 16 February 2014

मेरे इस
नीरस मन में
ख़ाली और
तन्हा घर में
मेहमां
बन आते हो तुम
धूप से चमकीले
आँखों को
चौंधियाते हो तुम

मैं
हाथों से
तुम्हें तन पर
मलना जो चाहूँ
छाव बन
छिटक जाते हो तुम

मेरी
गोध से पाँवो पर
कभी माँ के सर से
ग़ुलाब के फूलों पर
ठिठोली
करते हो तुम

मैंने
आँचल में जो
समेटना चाहा तुमको
महक बन
बिख़र जाते हो तुम
तुम
एहसास हो
हवाओं सा
तन को छू कर
बहका
जाते हो तुम

तुम्हें
कैसे भूलूं और
कैसे न याद करूँ

दूर
हो कर भी
पास हो तुम
हर पल बहते
साँसों में
प्यार भरी वो
सुवास हो तुम
मेरे
पास हो तुम......

Thursday, 13 February 2014

बहुत
दिल चाहता है
तुझसे
टूट कर मिलूं

पर ये
वक़्त का ज़हर
मुझे
मुझ-सा
होने नहीं देता……

Tuesday, 11 February 2014

मैंने
ज़िन्दगी
भर का साथ
माँगा था

उसने
घबरा कर
बदले में मुझ से
मेरी रातें माँग ली……

Thursday, 6 February 2014

तुम्हारी
यादों के ज़िस्म में
एहसास 
बन समायीं हूँ मैं
जिन्हें 
यादों संग मैंने 
पहना हुआ है और अब 
इसी लिबास को 
पहने रहना चाहती हूँ
मैंने तुम्हारे 
एहसासों को 
किताबों में बाँध लिया है 
हर्फों संग …….

रोज़ सफ़े सजाया 
करती हूँ
तेरे नाम से हर 
अल्फाज़ दमकता है 
तेरी आँखों की ख़ामोशी से
अपना नाम
तुम संग जोड़ कर
नज़्म लिखती हूँ
रात भर ....
और सिमटी रहती हूँ
तुम संग सारी रैन
जैसे अब 
किताबों के वरको 
में ही खुलती और
सिमटती हूँ मैं
सुकूं है ……..

तुम साथ हो यहाँ
सबसे परे बस
तुम और मैं……….

Tuesday, 4 February 2014

वो कहता है
तुम्हारे चेहरे के भावों को
गठरी में रख लूँ ,
कम न पड़ जाये कहीं
गिनना है
मुझे गिनती सिखा दो

कितनी नज़मे दे जाती हो
पल भर में तुम
मैं छूता रहता हूँ उन्हें
तुम्हें समझ
बाँहों में भर लूँ उनको
तुम जो
मुझे पढ़ना सीखा दो

अनगिनत है जज़्बात तुम्हारे
समेट लूँ दिल में सारे
तुम थोड़ा जो
धड़कना सिखा दो

हँसती हो 
फूलों सी लगती हो
मैं तुम संग लिपटा
काँटा बन जाऊँगा
मुझे बस 
मुस्कुराना सीखा दो

एक ख्वाब जैसी लगती हो 
मैं भी उनमें
शामिल हो जाऊँ
मुझे ऐसे सोना सीखा दो

सागर हो तुम प्यार का
तुम्हें हर पल महसूस
करूँ , कुछ ऐसे तुम
मुझे भी प्यार सिखा दो

तुम चाँदनी बन 
तन पर मेरे
न जाने तुम बिन 
कितनी बीती
थोड़ा क़िस्मत से
हिसाब में भी कर लूँ
जो तुम मुझे 
गिनना सीखा दो

वो कहता है
आती हो और 
चली जाती हो
तुम संग में रह सकूँ
उम्र भर
अपने दिल में
ऐसे मेरा घर बना दो

मुझे अपना बना दो ……………

Monday, 3 February 2014

कुछ कह दो फिर
चले जाना
इन लम्हों को
लफ़्ज़ों में बांध दो फिर
चले जाना
मैंने कब से सजाएँ है
सपन सलोने
थोड़े तुम भी इनमें
झाँझर बाँध दो फिर
चले जाना
नज़में उगाई थी
तुम्हारे आने पर मैंने
उनकी बलाएँ ले दो फिर
चले जाना
खाली जागी हूँ कई रातें
तुम बिन
एक रात अपने
सपनों की दे दो फिर
चले जाना
हारी बहुत हूँ बाज़ी
ज़िन्दगी की
दिल अपना
तुम हार दो फिर
चले जाना
मुझे कुछ पल
सुकूं के दो फिर
चले जाना
जाते जाते कुछ
कह दो फिर
चले जाना ………