Tuesday, 14 January 2014

रात के गहरे अँधेरों में
जब सारी दुनिया सोती है
बंद एक दरवाज़ें के पीछे
मैं चुपके-चुपके रोती हूँ
सपनों की किलकारियाँ
बिलख़ति उनकी भूख
मुझे तड़पाती है
मैं भर-भर आंसू आँखों में
उनको सारी रात बहलाती हूँ
सीने लगा थपथपी कर
बहाने विकट 
समय के सुनाती हूँ
मेरी करुणा 
कोई न समझेगा सोच
हाथ नहीं बढ़ाती हूँ
लगता है मेरे 
सपनों का जीवन
बेरंग हो कर रह जायेगा
इसलिए डरते हुए
रातों में जब 
सारी दुनिया सोती है
मैं सीने से लगा
अपने सपनों को पाला करती हूँ……….
ज़िन्दगी की धूप ने
जब भी तड़पाया
तुम्हारी यादों कि छाव में
तब दिल मुस्काया
थका दिया अकेलेपन
के सफ़र ने जब कभी
तुम्हारे ख्वाबों के स्पर्श ने तब
पंखा है झलाया
दूरियों के दौर लम्बे है
बहुत लम्बे, मगर
तुम्हारी चाहतों ने हर
पल मुझे है रिझाया
झंझटों ने जब दिन के
क़रार छीन लिए
तुम्हारी प्यार की छाव ने
मुझे गहरी नींद सुलाया
अलग़ नहीं तक़दीर हमारी
ज़िन्दगी ने कितना है
जतलाया
न माने ज़माना परवाह नहीं
तुम मेरे हो, दिल ने अब
मुझे भी यही बतलाया……

Tuesday, 31 December 2013

तुम्हारी
याद में बादल
बेसब्र हो बरसे रात भर
मचलती रही
एहसासों की चिंगारियां
मर्म दिल के
बहते रहे रात भर
तन्हाइयों का रोना
बेसुरा हो गया
तुम्हारी आवाज़े
कानों में ऐसे
घुलती रही रात भर
सिलवटों की परते
गिनता रहा गुज़रता पहर
न तुम सोये, न मैं सोयी
ख्याल बुनती रही
रात भर……….

Monday, 30 December 2013

मैं अक्सर 
सँकरी, तंग काँटों से 
भरी अतीत की
गलियों से गुज़रा करती हूँ
जहाँ नफरतों से 
बदबूदाती ईर्षा की 
सीलन फ़ैली है
गलते दिनों की पपड़ियाँ
झड़ती रहती है
रातों की लाशों से 
राख उड़ती है
कुछ पोटलियाँ बंधी 
कहीं किसी मोड़ पर 
दिख जाती है ख्वाबों की
जो इंतज़ार के मैले पानी
से सनी लगती है
कितनी ही तारीख़े मडराती 
नज़र आती है उनपर
यही मेरी धूप ने
दम तोड़ दिया होगा
दीयों ने अपनी जात
बदल दी यही
और अरमानों ने
खुदखुशी की होगी
ख़ाली चेहरे से रंग
आँसुओं से बह गये
बुझती आँखों ने तभी
अंधकार का कफ़न
ओढ़ लिया
यही कहीं मेरी
चाहतों की दुनिया ने
तड़प कर 
अपनी साँसों को
अलविदा कहा होगा
तभी ये गलियां
अपनी ओर 
मुझे बुलाती है और
मैं अक्सर इन 
सँकरी, तंग काँटों से
भरी अतीत की 
गलियों से गुज़रा करती हूँ……..

Sunday, 22 December 2013

कुछ याद नहीं
शाम ढलती कब
जाने कब सवेरा दिन में बदले

पल यूँ बीतें
जैसे बह गया पानी
जाने कब तारीख़े बर्फ़ में बदले

मन का कौना
जैसे रह गया ख़ाली
जाने कब मेरे बेगाने में बदले

अज़ीब है यादे
जैसे हवा से बातें
जाने कब ये आँधियों में बदले

चाहती हूँ रुकना
जैसे घर हूँ मैं
जाने कब सपने हक़ीक़त में बदले…….

Saturday, 21 December 2013

मेरे सपने मुझे अब सोने नहीं देते
मेरी पलकों को नम होने नहीं देते

यूँ तो देते हैं मुझे होंसला बहुत पर
मुतमईन कभी मुझे होने नहीं देते

फ़िरते रहते हैं ख्यालों की गलियों में
मेरी सोच को तन्हा होने नहीं देते

एक टूक घूरती है दीवारें रात भर
पहरा हो कोई जैसे रोने नहीं देते

इक बोझ है मजबूरियों का मुझ पर
मेरी ख्वाहिशों को पूरा होने नहीं देते

मालूम है कलम में मेरी है शऊर मगर
कांटे बागबाँ को मुअत्तर होने नहीं देते