Tuesday, 7 May 2013

बरसात के शहर में भी मैं प्यासी रही

दूर तक भीड़ देखी बहुत पर मैं तन्हां ही रही


सितारे भरे आसमां में सबका अरमा चमचमाता रहा

मैं उस रात भी चाँद तलाशती ही रही


मतलब निकाल लिए दुनिया ने मेरी ख़ामोशी के कई

मैं सबके तीरों के ज़ख़्म बरसो धोती ही रही


नहीं - नहीं सुनकर सबकी ख़ाक हुए सपने मेरे

मैं छाले हाथो में लिए राख छानती ही रही


ग्रहण लगा मेरे सूरज को कितने बरसो से वो सोया हुआ

मैं जलन आँखों में लिए दिल अपना रोशन करती ही रही


बांध भरोसे की डोर से एक झटके सब हवा हुआ

मैं घुटती मिटती आस में पंख फडफडाती ही रही


बेकारियां नकामाबियाँ सब मेरे हिस्से आ गयी

तमाम उल्फ़तों का सबब मेरी इबादत ही रही


सोच कर वक़्त का इरादा साये ने भी गली तलाश ली

मैं समेट कर चुप्पी के धागों में खुद को पिरोती ही रही


आवाज़ें अब जो कभी मेरा पता पूछने लगी

मैं कफ़न ओढ़ कर मरने का ढोंग करती ही रही


ढूढ लेना कभी गर मिल पाई खबर मेरी

मैं अफवाहों के बाज़ार से भी गायब होती ही रही

Thursday, 2 May 2013

सपना देख रही थी जब मैं
और आँखों में सारे नज़ारे थे
तुम थे मैं थी और रंगीन सितारे थे...
तुमने कुछ हलके से कहा
और मैं सुन नहीं पायी थी
पर क्यूँ तुमने फिर न बोला,
मैंने कितना पूछा था
'छोड़ो' कह कर जब
मैंने इस बात को टाला था.....
तभी तुमने मुंह बना कर
चले जाने को बोला था
कितने जिद्दी हो तुम
कह कर मैं जो मुस्कुराई थी,
तुम्हारी नाराज़गी देख कर
मैं फिर संकुचाई थी
मान भी जाओ क्यूँ
पल में रूठ जाते हो
कितनी ना-नुकुर तुमने
उस पल करवाई थी....
तुमने पलट के जो न देखा
मैं कितनी घबरायी थी
उठ कर भागी और
तुमको रोका फिर
कान पकड़ कर सॉरी बोला,
और तुम ने फिर इतना कहा
पागल हो तुम
मैंने क्या कहा
जो तुमने ना सुना
और इतना क्यूँ
परेशां हो जाती हो
मैं ख्वाब हूँ बस तुम्हारा
क्यों हकीकत में मुझको लाती हो?
तुम प्यारी हो मगर
नहीं मेरी तुम साथी हो,
अपने सपनो से जागो
यूँ कह कर वो चला गया
और मैं जागती रह गयी......

Sunday, 28 April 2013

मैं लिखूंगी ..

कुछ हालात और कुछ लोग कभी नही बदलते
मैं यही सोचती हूँ की मैं क्यूँ नहीं ऐसी हो जाती
जैसे बाकी सारी दुनिया है
फिर यही सोचती की शायद यही फर्क है मुझ मैं
और बाकी लोगों में


कभी जब मन में आता बदल दूँ ये तस्वीर
और इसके बदरंग धुंधले रंग सारे
बना लूँ वैसे जैसे मेरा मन है किसी को देख कर विचलित
हो जाता जो और बच्चों जैसा चंचल प्यार से मान जाने वाला
कितना सुन्दर बन पड़ेगा ज़रा सोचो तो
वो तस्वीर का रंगरूप


परिवर्तन सुधार लाता है और मैं उस सुधार की गूंज
बन कर इस तस्वीर में समा जाना चाहती हूँ
पर इतना आसान नहीं लगता मैं एक आवाज़ बन के
रह जाऊँगी बस, जो कुछ समय बाद दूर तक कहीं
नहीं होगी


अपनी बात पहुचाने का जरिया तलाशती रही
और तलाश मेरी लेखनी पर आ कर समाप्त हुई
और सोच लिया इसका विस्तार करना है अपनी
गूंज को महसूस करना है और अब लिखूंगी
मैं लिखूंगी ........

Sunday, 21 April 2013

कल रात एक अक्स देखा

नाचते हुए पानी में एक अपना देखा

अकसर उसके गले लग कर रोती हूँ बंद आँखों में

ये कैसी जागी हूँ उसे दूर जाते और खुद को रोते देखा

तलाश करू कहाँ कैसे उसे उसने न मिलने का कह कर फिर न मुड कर देखा

याद करती हूँ उसका चेहरा बिखरे टुकडे है जैसे

कुछ पलों को जोड़ कर ये प्रयत्न कई बार मैंने कर के देखा

एक तमन्ना लिए जीते थे ज़िन्दगी से

खुली आँखों से उस आरजू को नश्तर बनते देखा

ज़हर भर गया लम्हों में उस वेहम को 

नाचते हुए पानी में मचलते अक्स को खोते देखा

Saturday, 20 April 2013

भ्रम की बात है या केवल एक पल का खुआब

तुम हो भी यही और या फिर नहीं भी

मैं देखती हूँ अकसर तुमको बहुत करीब

झरती सांसों की लहर में कभी आते जाते नींद के झोंकों में भी

बेशक मेरे एहसास में तुम रवां हो अब

पहले मिल लिया करते थे सपनो में कभी भी

वो दिन वो शामे हर तरफ जब तुम रहे तब

मैं सोचती वही हसीन है जो है तुम संग हर पल तभी

भ्रम की ही तो बात थी वो एक पल का खुआब

तुम थे भी वही और या फिर नहीं भी

Wednesday, 10 April 2013

ना नफा देखा ना नुकसान देखा
जब देखा तुझे बंद आँखों से देखा

खोजती रही अँधेरे में चाबियाँ
अपनी सोच का ताला हमेशा बंद देखा

सुलझाती रही उलझती पहेलियाँ
जो साफ़ था नज़रों को भ्रम में वो भी कहाँ देखा

हलके उजालों में ही लिखती रही वादे तेरे
कब परदा ज़ेहन से हटा के देखा

होना था कभी अपना भी यकीन छलनी
ज़माना इतना कहाँ हमने था देखा